प्रत्याशी धर्मेन्द्र शाक्य ने मोदी की वर्चुअल रैली सुनी और किया डोर टू डोर जनसंपर्क

f4813b5b-a973-4729-bbe6-15f8741eaa4b
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


बदायूं। जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने अपने आवास से समर्थको के साथ ब्लॉक कादरचौक समेत कई गाओ में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य ने विधायक धर्मेन्द्र शाक्य के पक्ष में ग्राम रूपापुर,सूरजपुर, झंडपुर, कुतराई, उदमई ,उपरेला, मईबुचन और उघेनी समेत कई ग्राम में 14 तारीख को बोट डालने की अपील की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इस दौरान विधायक ने लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की नीतियां गिनाई और 2022का विधानसभा चुनाव जिताने की अपील की।कादरचौक में विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग का हित सुरिक्षत है। यहां पर विधायक ने कार्यकर्ताओं से भेंट की और सरकार की योजनाओं से लाभ प्राप्त कर चुके लाभार्थियों से वार्ता की। इस दौरान विधायक ने कहा कि हर वर्ग ख्याल रखते हुए तमाम महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की है। सरकार ने उज्जवला गैस योजना के तहत घर-घर गैस कनेक्शन पहुंचाने का काम किया है। आयुष्मान भारत के तहत गरीबों का फ्री इलाज कराने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह जनसंपर्क आगामी 2022 विधानसभा चुनाव की दिशा और दशा तय कर रही है। कादरचौक के बाद विधायक असरासी पहुंचे। और लोगो ने विधायक को आश्वासन दिया कि 14 तारीख को चुनाव में कड़ी मेहनत कर योगी जी को फिर से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे।इस मौके ब्लॉक प्रमुख जगत यादवेंद्र शाक्य,कादरचौक ब्लॉक वीरेंद्र राजपूत, धर्मसिंह शाक्य ,चिरौंजी लाल प्रधान ,राजू मौर्य,दुष्यन्त कुमार सिंह,अशवनी गुप्ता, मनीष गुप्ता,नीरज यादव, समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights