भाजपा दफ्तर में भगवान राम की मूर्ति स्थापित, जेपी नड्डा बोले- बूथ मजबूत करे, बूथ जीता तो चुनाव जीता

22_01_2021-lord_ram_statue_inauguration_in_bjp_office_21296889_152717650
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर आसीन होने के बाद जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा पहली बार लखनऊ के दो दिनी दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्‍होंने भाजपा मुख्यालय में भगवान श्रीराम की प्रतिमा का राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी मौजूद रहे। इससे पहले उन्‍होंने गोमती नगर विस्तार स्थित सीएमएस के सभागार में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोंधित किया। यहां उन्‍होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में उत्साह, उमंग बता रहा है कि उत्तर प्रदेश का भविष्य आगे भी उज्जवल है। क्योंकि राजनीति में विचारों की पूंजी लेकर जो आगे बढ़ता है, वह सफल होता है, भारतीय जनता पार्टी विचारों, सिद्धांतों को लेकर आज तक चल रही है, इसलिए लद्दाख से लेकर केरल तक और पश्चिम से लेकर पूरब तक भाजपा का डंका बज रहा है। अब जरूरत है, बूथ स्तर पर स्थिति और मजबूत करने की, क्योंकि बूथ जीता तो चुनाव जीता। वहीं, बूथ स्तर पर वोटरों की संख्या नौ सौ से एक हजार के बीच होती है। यहां एक-एक कार्यकर्ता को वोटर लिस्त के एक पन्ने पर दर्ज तीस नामों से व्यक्तिगत संपर्क करना होगा। उनके सुख-दुख में शामिल होने के साथ ही उनके साथ भोजन करना होगा। यही नहीं केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताए और लाभ दिलवाएं। यह काम अभी से शुरू करना है। प्रकाश नड्डा ने कहा कि सिर्फ भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो परिवारवाद से बची हुई है। इसी पार्टी का कार्यकर्ता राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बना सकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की जान होती है और भाजपा ऐसी पार्टी है, जो कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का पूरा मौका देती है। उन्होंने प्रशंसा करते हुए कहा कि एक दिन की सूचना पर ढाई हजार से अधिक बूथ अध्यक्ष एकत्रित होना उनके जोश व पार्टी के प्रति समर्पित निष्ठा को बताता है। उन्होंने नारा दिया कि मूरा बूथ सबसे मजबूत का आधार बनाकर काम करे। समाज में अच्छा काम करने वाले को गमच्छा और सॉल देकर सम्मानित करे। हर माह मन की बात में कार्यकर्ता स्वयं तो शामिल हो, साथ ही अपने बूथ के हर वर्ग को शामिल करे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले, बूथ जीता तो चुनाव जीता: बूथ अध्यक्ष के सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा ने अपने सिद्धांतों, राष्ट्रीय निष्ठा के बल पर राजनीतिक दलों के सामने नए मानक तय कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जहां भी वाद शब्द जुड़ता है, वह राष्ट्र को कमजोर करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा कहते हैं कि बूथ जीता तो चुनाव जीता। इसलिए बूथ हमेशा मजबूत रहना चाहिए। यूपी में 1.63 लाख बूथ है, यहां कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचाने का कार्य करे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अपराध पर नकेल लगाने का काम योगी सरकार ने किया है। आज अपराधियों के अवैध मकानों पर बुलडोजर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की सक्रियता बढ़ी है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights