गायक नरेंद्र चंचल का निधन

दिल्ली। मशहूर भजन गायक नरेंद्र चंचल का आज दोपहर में निधन हो गया। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। दलेर मेहंदी ने ट्ववीट करके इसकी जानकारी दी।नरेंद्र चंचल का जन्म 16 अक्टूबर 1940 को हुआ था। वो कई दशकों से भजन-कीर्तिन के क्षेत्र में सक्रिय थे। ‘चलो बुलावा आया है’ भजन से उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई थी।  उन्होंने राज कपूर की मूवी ‘बॉबी’ में भी गाना गाया था।

You may have missed