पुलिस ने चार युवकों को कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण व एक युवक को सटटा पर्चा,नकदी के गिरफ्तार कर भेजा जेल

3d6517c8-0605-4760-b791-2d396ae29387
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घर में कच्ची शराब बना रहे एक युवक को धर दबोचा व दूसरे स्थानों से पुलिस ने तीन युवको को अवैध कच्ची शराब के गिरफ्तार कर लिया वहीं पुलिस ने एक युवक को सटटा पर्चा व नकदी के गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने कानूनी कार्यवाही के बाद जेल भेजा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शनिवार की रात्रि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तेलिया नगला में अपने घर में कच्ची शराब बना रहे मोरपाल पुत्र श्याम लाल को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गये मोरपाल के कब्जे से पुलिस ने दो प्लास्टिक की जरीकेन में चालीस ली० अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किये वहीं पुलिस ने उझानी के मौहल्ला बहादुरगंज काशीराम कॉलोनी निवासी मौ० आलम पुत्र पप्पू के पास से बीस लीटर कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चुड़िया निवासी उदयवीर पुत्र रामचरन के पास से बीस अदद पउवा देशी शराब के बरामद किये हैं।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम तेलिया नगला थाना उझानी निवासी दुलार सिंह पुत्र बासुदेव के पास से बीस लीटर कच्ची शराब बरामद की है वहीं पुलिस ने उझानी नगर के मौहल्ला बहादुरगंज निवासी मोईनुद्दीन पुत्र शमशुद्दीन को पर्चा सटटा व चौतीस सौ रूपये नकदी समेत गिरफ्तार कर थाने ले आयी।पुलिस ने कानूनी कार्यवाही के बाद पकड़े गये पाँचो युवकों को जेल भेजा है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights