बिल्सी। भाजपा द्वारा बिल्सी विधानसभा क्षेत्र से इस बार हरीश शाक्य को प्रत्याशी बनाए जाने पर बीती शनिवार की रात नगर के मोहल्ला संख्या आठ स्थित शिव मंदिर पर नगर पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने पूजा-अर्चना कर लोगों को लड्डू बांट कर खुशी जाहिर की। उन्होने कहा कि इस बार भी प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। साथ ही हरीश शाक्य को क्षेत्र की जनता भारी मतों से विजयी बनाकर विधायक बनाने का काम करेगी। उन्होने कहा कि जनता को एक बार फिर से भरोसा दिलाते हुए कहा कि नगर में लंबे समय से चली आ रही रोडवेज डिपो की मांग चुनाव बाद पूरी की जाएगी। इस मौके पर यहां पीयूष शाक्य, दीपक गुप्ता, नरेंद्र शाक्य, राहुल माहेश्वरी, प्रशांत जैन, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।