बदायूं। नगर के प्रतिष्ठित अल्फाबेट्ज इंटरनेशनल प्रीस्कूल में आज हिंदी दिवस तथा गणेश चतुर्थी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक श्री धर्मेन्द्र यादव एवं निर्देशिका श्रीमती सुमन यादव ने सभी बच्चों एवं अभिभावकों को दोनों पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। संस्थापक श्री धर्मेन्द्र यादव ने बच्चों को भगवान श्री गणेश की लीलाओं एवं हिंदी भाषा के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया।विद्यालय में इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती महिमा राघव सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।