बसपा में ही सर्व समाज का हित सुरक्षित हैःममता शाक्य

16BDN-54
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


 बिल्सी। बीती शनिवार की रात नगर के बदायूं रोड स्थित बसपा नेत्री ममता शाक्य के आवास पर कार्यकर्ताओं ने बसपा सुप्रीमों एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 66वां जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया। यहां सबसे पहले केक काटा गया। उसके बाद पार्टियों की नीतियों को जन-जन तक पंहुचाने की कार्यकर्ताओं से अपील की गई। ममता शाक्य ने कहा कि भाजपा, सपा व कांग्रेस तीनों पाटी जाति-धर्म पर राजनीति कर देश को तोड़ने का कार्य कर रही है। बसपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सर्व समाज का हित सुरक्षित है। भाजपा ने लोगों से झूठे वायदे कर प्रदेश में सत्ता हासिल की थी। प्रदेश में किसान, मजदूर, युवा एवं व्यापारी पूरी तरह परेशान है। उन्होने कहा कि बहन जी मायावती के मुख्यमंत्रित्वकाल के दौरान बिल्सी के लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए तहसील का दर्जा दिया गया। जिसका आज जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होने कहा कि मायावती प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी तो बिल्सी के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। डा.लेखराज सिंह ने कहा कि इस बार फिर प्रदेश में मायावती के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। इस मौके पर जिला सचिव रवि मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष अजयपाल गौतम, चमनपाल गौतम, राममूर्ति मौर्य, रामौतार बघेल, जीनुस अंसारी, युनिश मलिक, रिंकू श्रीवास्तव, छत्रपाल कश्यप, उमेश सूर्यवंशी, रामबाबू कोहली, हीरालाल मौर्य, कालीचरन शाक्य आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights