मदर एथीना स्कूल में विद्यार्थियों हेतु ‘वैक्सीनेशन कैम्प’ का आयोजन

DSC_0021
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं।मदर एथीना स्कूल में विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ-साथ उनके बेहतर स्वास्थ्य हेतु भी सदैव प्रयास किये जाते रहे हैं। इसी क्रम में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु 15 वर्ष से 18 वर्ष आयु के विद्यार्थियों हेतु ‘वैक्सीनेशन कैम्प’ का आयोजन विद्यालय में ही किया गया ताकि विद्यार्थियों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े और वे सुरक्षित रूप से, आसानी से स्वयं को सुरक्षा प्रदान कर सकें। इस कैंप का आयोजन विद्यालय की निदेशिका द्वारा सी0एम0ओ0 बदायूँ डॉ0 प्रदीप वार्ष्णेय के सहयोग से किया गया जिन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ‘जगत’ से ए0एन0एम0 कंचन यादव एवं नेहा खुराना की टीम को विद्यालय में वैक्सीन लगाने के लिए भेजा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

????????????????????????????????????

जहाँ कक्षा – 10 से 12 के 15 से 18 आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने इस कैंप का लाभ उठाते हुए वैक्सीन लगवाकर स्वयं को इस महामारी से बचाव हेतु संरक्षित किया। इस कैंप में शिक्षक पंकज सिंह, ओम सक्सेना, भरत कुमार के साथ-साथ, हैल्थ क्लब के समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि कोविड-19 की इस महामारी के दौर में विद्यार्थियों का जीवन भी विशेष रूप से प्रभावित हुआ। अतएव अब जबकि हम वैक्सीन के प्रयोग से स्वयं को संरक्षित कर इस महामारी के प्रभाव से खुद को बचा सकते है। अतः विद्यार्थियों के सहयोग हेतु इस कैंप का आयोजन किया गया जिससे कि भविष्य में उनके शिक्षण प्रबंधन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। विद्यालय सदैव ही विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य को लेकर प्रयत्नशील रहता है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights