यूपी पुलिस का ‘तांडव’ डायरेक्टर अली अब्बास जफर के घर पर चिपकाया नोटिस

164-1648345_super-cop-delhi-indian-police-man-clip-art
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मुंबई: उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुंबई में वेब सीरीज ‘तांडव’ के डायरेक्टर अली अब्बास जफर के घर पर नोटिस चस्पा किया है. इस नोटिस में जफर से 27 जनवरी को पेश होने के लिए कहा गया है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि हमने उन्हें 27 जनवरी को लखनऊ में आईओ (जांच अधिकारी) के सामने पेश होने के लिए कहा है. उनका घर बंद था और कोई नहीं था, इसलिए हमने वहां नोटिस चिपका दिया है.

उत्तर प्रदेश पुलिस की चार सदस्यीय टीम जांच के सिलसिले में बुधवार को मुंबई पहुंची थी. बता दें कि विवादास्पद वेब सीरीज ‘‘तांडव’’ के खिलाफ लखनऊ में सबसे पहले मामला दर्ज किया गया था. तांडव के खिलाफ मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी एफआईआर दर्ज की गई है.

तांडव के कलाकारों पर धार्मिक भावना भड़काने का आरोप है. वेब सीरीज में एक सीन है जिसमें कॉलेज छात्र शिवा का किरदार अदा कर रहे अय्यूब को एक मंच पर भगवान महादेव का अभिनय करते हुए दिखाया गया है. इसमें कुछ संवाद करते हैं जिसको लेकर विवाद है.

अमेजन वीडियो पर रीलीज हुई ‘‘तांडव’’ में सैफ अली खान, मोहम्मद जीशान अयूब, डिपंल कपाड़िया जैसे बॉलीवुड कलाकारों ने काम किया है. तांडव की टीम विवादित सीन को लेकर माफी मांग चुकी है और सीन को भी हटा चुकी है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights