उद्योगपति एवं फ़िल्म अभिनेता खालिद परवेज की बेटी का निधन,शोक की लहर

rrrrrrr
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


बदायूं। उद्योगपति एव फ़िल्म अभिनेता खालिद परवेज की युवा पुत्री का मुंबई में आज आकस्मिक निधन हो गया है। जानकारी होते ही श्री परवेज के अमरोहा स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। उन्हें मंगलवार की सुबह अमरोहा में सुपर्द-ए-खाक किया जाएगा।
उद्योगपति एव फ़िल्म अभिनेता खालिद परवेज की करीब 25 वर्षीय युवा पुत्री हुमेरा परवेज का आज सुबह मुंबई में आकस्मिक निधन हो गया। बताते है उन्हें ब्लड प्रेशर हाई होने की शिकायत हुई थी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


श्री परवेज की पुत्री का पार्थिव शरीर आज देर रात मुबई से अमरोहा पहुँचेगा। कल मंगलवार की सुबह करीब दस बजे अमरोहा के नब्बू शाह रोड पर करीम इंटर कालेज के पास स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
जानकारी होते ही श्री परवेज के परिजन,परिचित बड़ी संख्या में उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुच रहे है। उनके बदायूं स्थित आवास पर भी बड़ी संख्या में लोगो के पहुँचने का सिलसिला जारी है। श्री परवेज के चाहने वालों में शोक की लहर फैल गई है।
सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने फोन करके श्री परवेज को ढांढस देते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है। सपा के जिला अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह,महासचिव यासीन गद्दी,उपाध्यक्ष सलीम अहमद,जफर हुसैन एडवोकेट, फखरे अहमद शोवी के अलावा सभी राजनीतिक दलों,सामाजिक संगठन,स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े लोगो ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights