जन विश्वास यात्रा जनता की विश्वास यात्रा : केशव प्रसाद मौर्य
उझानी। भाजपा की जन विश्वास यात्रा में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह भाजपा की जन विश्वास यात्रा तो है ही लेकिन इस यात्रा के पीछे जो भीड़ दिख रही है वह जनता के विश्वास की यात्रा की भीड़ है। जनता ने भाजपा के 5 साल के कार्यों पर जो विश्वास किया है वह विश्वास अब एक बार फिर से 2022 के चुनाव में दिखाकर भाजपा की सरकार पुनः बनाने के जा रही है।

सोमवार को जिले के कछला से जन विश्वास यात्रा शुरू हो गई है। इससे पहले कछला के राधे लाल इंटर कॉलेज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। इसके बाद कछला पुल से जन विश्वास यात्रा के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में शुरू किया गया। जन विश्वास यात्रा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय सहकारिता का राजमंत्री बीएल वर्मा, केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता, सांसद डॉक्टर संघमित्रा मौर्य, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता सहित भाजपा पदाधिकारी जन विश्वास यात्रा लेकर निकल पड़े हैं। जन विश्वास यात्रा में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का काफिला निकलने से बरेली मथुरा हाईवे पूरी तरह यात्रा में हो गया है। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है पुष्प वर्षा की जा रही है। इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा की जन विश्वास यात्रा देखकर विपक्षियों के होश उड़ गए हैं। उत्तर प्रदेश में 5 वर्ष तक भाजपा की योगी सरकार ने जो काम करके दिखाया है वह ऐतिहासिक हैं चाहे वह राम मंदिर हो या काशी विश्वनाथ कॉरिडोर हो इसके अलावा विकास कार्य से भाजपा ने जनता के बीच अपना विश्वास पैदा किया है। इस विश्वास यात्रा से साफ है भाजपा 2022 में फिर से पुना 350 सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है।
