पूर्णिमा के पावन पर्व पर कछला भागीरथ घाट पर हर हर गंगे के गूंजे जयकारे

download
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।पूर्णिमा के पावन पर्व पर रविवार को कछला में हर हर गंगे के जयकारे से घाट गूंज उठा । सुबह से श्रद्धालुओं द्वारा गंगा स्नान का सिलसिला जारी। गंगा घाट पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस मौजूद थी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

रविवार को पूर्णिमा पर कछला माँ भागीरथी तट पर रात से ही हजारों की तादात में श्रृद्वालुओं का पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।कछला माँ भागीरथी तट पर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने भोर होते ही गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के साथ-साथ दान पुण्य का लाभ कमाया।

पूर्णिमा का पर्व धूमधाम और आस्था के साथ मनाया गया।पूर्णिमा पर जगह-जगह लोगों ने भंडारे का आयोजन किया।वहीं गंगा घाट पर मीना बाजार,चाट,पकौड़ी व खिलौनों की दुकानें लगी थी। जहां पर बच्चों व महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।गंगा स्नान के दौरान घाट पर पुलिस फोर्स को जगह-जगह लगाया था।जिससे जाम न लग सके।

श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पहुंचकर गंगा में स्नान किया।गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ व दान पुन्य किया।वहीं पूजा पाठ के साथ-साथ श्रद्धालुओं ने भंडारे किये।गंगा स्नान को आये बच्चे मेले में खरादारी करते खुश नजर आये।वहीं कछला पीएचसी के डॉक्टर महेश प्रताप सिंह ने एक स्वास्थ्य कैम्प लगाया और गंगा स्नान को आये श्रृद्धालुओं को देखा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights