मोदी रैली में शाहजहांपुर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 9 समर्थक घायल, 3 की हालत गंभीर

download
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

हरदोई।  शाहजहांपुर में होने वाली पीएम मोदी की जनसभा में भाजपा के समर्थकों को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में हरदोई शाहजहांपुर रोड पर एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 9 लोग घायल हुए हैं. इस हाइसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए. दरअसल, यूपी के जनपद शाहजहांपुर में होने वाली पीएम मोदी की जनसभा में हरदोई क्षेत्र की कोतवाली मल्लावां से भाजपा के समर्थकों को लेकर एक बस निकली थी जो हरदोई होते हुए शाहजहांपुर जा रही थी. मगर हरदोई शाहजहांपुर मार्ग पर शाहाबाद के पास दूसरी बस को ओवरटेक करने के चक्कर में दोनों बसें आपस में टकरा गईंं.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बस हाइसे में मल्लावां क्षेत्र के रहने वाले 9 लोग घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां पर चिकित्सकों के द्वारा घायलों का उपचार किया गया. गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है.

वहीं, ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने बताया कि चिकित्सालय पर 9 लोग घायल अवस्था में आए थे, जिसमें से तीन की हालत ज्यादा गंभीर थी. उन्हों प्राथमिक उपचार के बाद हरदोई जिला चिकित्सालय के लिए भेज दिया गया है. बाकी सभी घायलों का उपचार के बाद परिजनों के साथ उनके घर भेज दिया गया.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights