उझानी में बहन के घर से लौट रहे बाइक सवार की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत,मचा कोहराम

84634e7e-3a71-4436-aea5-0f8b5ea8d33f
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।नगर के मौहल्ले में रहने वाला युवक बदायूं से अपनी बहन के घर से बाइक द्घारा वापस अपने घर लौट रहा था तभी थाना क्षेत्र के बरेली-मथुरा हाइवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है वहीं युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शुक्रवार की सांय नगर के मौहल्ला गंज शहीदां कछला रोड निवासी धर्मेंद्र कश्यप (25) वर्षीय अपने पिता गंगा प्रसाद (50) वर्षीय के साथ बाइक द्वारा बदायूं थाना सिविल लाइन क्षेत्र के ग्राम चंदोकर गौंटिया में अपनी बहन धनदेवी के यहां गया।बताया जाता है कि धर्मेंद्र कश्यप के पिता जब सो गये तो रात दस बजे के समीप धर्मेंद्र कश्यप अपाचे बाइक द्वारा अकेला उझानी को वापस आ रहा तभी उझानी थाना क्षेत्र के बरेली-मथुरा मार्ग पर ग्राम जजपुरा के समीप अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारकर फरार हो गया।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा हैं।यहां बताते चलें मृतक के दो मासूम लड़के हैं।एक लड़का कृष्णा तीन साल का है जबकि छोटा लड़का कार्तिक डेढ़ साल का है।युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights