खेत की जुताई करते समय रोटावेटर में फंसा किसान,इलाज के दौरान मौत परिवार में मचा कोहराम
December 16, 2021By sharad kumar0 comments
👁0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
WhatsAppImage2026-08-15at31412PM
WhatsAppImage2026-02-15at42246PM
WhatsAppImage2025-01-28at185417
WhatsAppImage2026-04-18at13010PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM
WhatsAppImage2024-01-16at121909
WhatsAppImage2025-04-15at90710PM
WhatsAppImage2023-06-02at74514PM1
IMG-20240118-WA0003
WhatsAppImage2023-01-27at82310PM
Screenshot286
WhatsAppImage2023-01-23at31821PM1
Screenshot500
WhatsAppImage2023-05-04at112513AM
WhatsAppImage2023-01-04at122336PM
WhatsAppImage2024-02-05at181335
Screenshot247
WhatsAppImage2023-01-29at22819PM
WhatsApp-Image-2022-10-26-at-44911-PM-1024x569
imgonline-com-ua-resize-WIwUWE3jYK6r
CoolerImporiumPDF1pdf
WhatsAppImage2026-03-25at13839PM
alphabetschool
बदायूं।कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव यूसुफ नगर में खेत की जुताई करते समय एक किसान रोटावेटर में फंस गया।जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना गुरुवार दोपहर लगभग 11 बजे की है जहां कल्लू पुत्र बालिस्टर उम्र 48 वर्ष,भानुप्रताप पुत्र बालिस्टर दोनों भाई अपने ट्रैक्टर से अपने खेत में गेहूं की बुआई करने गए थे जहां कल्लू ने खेत में पहुंचते ही खेत की जुताई शुरू की जहां उनके बड़े भाई दूसरे खेत में गेहूं का बीज रख रहे थे जहां थोड़ी देर बाद कल्लू ट्रैक्टर रोककर किसी कारण नीचे उतर रहे थे जहां ट्रैक्टर स्टार्ट था किसी कारण उनके हाथ से ट्रैक्टर में गियर पड़ गया और वह रोटावेटर के नीचे आ गए जहां उनका एक पैर घुटने से ऊपर कट गया व पेट भी कट गया ।जब यह वाक्या भानुप्रता ने देखा तो उन्होंने तुरंत भागकर ट्रैक्टर बंद किया और अपने भाई को बाहर निकाला भानुप्रताप की चीख-पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे अन्य किसान भी मौके पर पहुंच गए ।जिसकी सूचना जब किसानों ने परिवार वालों व ग्रामीणों को दी तो मौके पर जिसने सुना वह वैसे ही घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़ा ।जिसके बाद परिवार वाले घायल कल्लू को निजी वाहन से बरेली के निजी अस्पताल ले गए ।कल्लू बरेली तक बोलते हुए गए । जहां डाक्टरों ने आनन-फानन में भर्ती कर दवा लगा दी जिसके कुछ ही समय बाद कल्लू ने दम तोड़ दिया । कल्लू अपने पीछे तीन लड़कों सहित चार बच्चों को रोता हुआ छोड़ गए । जिसमें उन्होंने अपने बड़े लड़के गोविंद की चार दिन पहले ही शादी तय कर लड़की की गोद भराई की रस्म पूरी करके आए थे। कल्लू का शव गांव में पहुंचते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया जिसने भी सुना वह उनके घर की ओर दौड़ता हुआ पहुंचा सभी के आंखों में गम के आंसू भरे हुए थे । कल्लू के छोटे-छोटे बच्चे उनके शरीर से लिपट कर रो रहे थे कि अब हम किससे पापा कहगें। बड़ा लड़का गोविंद भी कई बार बेहोश होकर गिर पड़ा। किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है । दोनों भाई आपस में मिलजुल कर खेती का कार्य करते थे।