बिल्सी। नगर के गल्ला मंडी रोड स्थित आदर्श जन कल्याण मनोकामना जूनियर हाईस्कूल में आज मंगलवार को शासन के निर्देश पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत यहां पोस्ट कार्ड प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए चिट्टियां लिखवाई गई। जिसमें 2047 का भारत कैसा हो तथा अनसुना इतिहास इस विषय पर बच्चों ने भारी संख्या में प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखें। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने विचारों को लिखा। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसको सफल बनाने में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य श्यामनरेश यादव, रुचिता रानी, शालिनी, रेनू रानी, हिना, बबली के अलावा प्रबंधक कृष्ण कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।