सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” विषय पर विचार गोष्ठी हुई

3d5c40f4-3c56-434a-8725-2b86475c6fd2
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं।गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के तत्वाधान में तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ वंदना शर्मा के संरक्षण में कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती के निर्देशन में स्वयंसेविकाओं द्वारा माँ शारदे को नमन् कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए संयोजिका कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला चक्रवर्ती ने विस्तार से सड़क सुरक्षा उपायों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अगर हमें सड़क हादसों में कमी लानी है तो सबसे पहले लोगों को जागरूक होना होगा। उन्हें ये बात समझनी होगी की यातायात के नियमों का पालन करने से हमारा ही भला होगा। हम अपने बहुमूल्य जीवन को बचा सकते हैं। स्वयंसेविका कु सौम्या ने बताया कि मोटरसाइकल और स्कूटर चालकों को हमेशा हेलमेट पहनना चाहिए, कार चालकों को कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए।

स्वयंसेविका राजकुमारी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता की कमी के कारण दर्दनाक हादसे आए दिन रोज सुनने में मिलते है। कई बार ये वाहन चालक की गलती से तो कभी पैदल यात्रियों के कारण होते हैं। इन हादसों से बचाव के लिए ही ट्रेफिक नियम बनाए जाते है, जिनका हम सभी को पालन करना चाहिए। स्वयंसेविका पूनम यादव ने कहा कि सड़कों पर वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण सड़क सुरक्षा को अधिक महत्व मिला है। अगर हम सड़क सुरक्षा नियमों का ठीक से पालन करें, तो कई दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। आये दिन सड़क पर दुर्घटनाएं हो रही है, इसलिए हमे हमेशा सतर्क रहना चाहिए।


अंत में कार्यक्रम अधिकारी सरला ने स्वयंसेविकाओ को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन करने हेतु स्वयं को व अन्य लोगों को जागरूक करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर स्वयंसेविकाओ में कु राजकुमारी, पूनम यादव, सौम्या सक्सेना, मेघा पटेल, संगीता, बबिता,रीना, शालिनी आदि उपस्थित रहीं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights