बदायूं। एन एम एस एन दास पी॰जी॰ कालेज बदायूँ के बी ए प्रथम वर्ष मे अध्ययनरत सभी छात्र और छात्राओं की समाजशास्त्र विषय की मिड टर्म की परीक्षा दिनांक 4 दिसंबर 2021 को दोपहर 2 बजे से प्रारंभ हो जाएगी ।समस्त विद्यार्थी दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक महाविद्यालय अवश्य पहुँच जायें। सभी परीक्षार्थी मास्क और सेनिटाइजर लेकर अवश्य आएं । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रशांत कोहली ने बताया कि परीक्षार्थियों को सूचित किया गया है कि वे मोबाइल फोन एवं कालेज बैग नहीं लेकर आएगे। समाजशास्त्र विषय के विभागाध्यक्ष कैप्टन डॉ सन्तोष कुमार सिंह ने कहा है कि सभी परीक्षार्थियों को प्रोजेक्ट भी अतिशीघ्र जमा करना है ।