साढ़े चार साल में प्रदेश की अर्थव्यवस्था दूसरे नम्बर पर : महेश गुप्ता
बदायूं। भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ की बैठक भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न हुई।मुख्य अतिथि नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की गिनती विमारू राज्य के रूप में की जाती थी साढ़े चार साल में ही उत्तर प्रदेश का बजट 2 करोड़ से बढ़कर साढ़े चार करोड़ हो गया तथा नये निवेश से अब विमारू राज्य नहीं रहा बल्कि बड़े बड़े उद्योगपति अव अपना रूख उत्तर प्रदेश की ओर कर रहे हैं।
शेखुपुर विधायक धर्मेन्द्र शाक्य ने कहा कि जो विकास का पहिया मोदी जी ने देश में चलाया है उत्तर प्रदेश में योगी जी उसकी रफ्तार दोगुनी गति से बड़ा रहे हैं ।अव यहाँ सभी तरह के उद्योगपति सुशासन के कारण सुरक्षित महसूस करने लगे हैं।व यहाँ गुण्डा टैक्स नहीं देना पड़ता।
आर्थिक प्रकोष्ठ के ब्रज क्षेत्र के सह संयोजक किशोर कुमार गुप्ता ने कहा योगी ने एक जिला एक उत्पाद की योजना से प्रत्येक जिले को सम्मान दिया है बदायूँ के बासी भी बड़े गर्व से कह सकते हैं कि हमारे जिले में जार ज़रदोज़ी का कारोबार होता है।जहाँ अनेकों लोगो को रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं।
मुख्यवक्ता श्रीनाथ मेडिसिटी हॉस्पिटल बरेली के डायरेक्टर डॉ विमल भारद्वाज ने कहा कि आयुष्मान योजना का लाभ जब रोगी को मिलता है तो उसके दिल से योगी और मोदी के लिए दुआ निकलती है।आयुष्मान योजना के द्वारा मोदी व योगी दुःख में परिवार के साथ खड़े दिखाई देते हैं।
जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि बहुत सारी योजना का लाभ व्यक्ति जानकारी के अभाव में नहीं ले पाता है जैसे बहुत से व्यापारी वन्धुओ को जानकारी नहीं है कि मोदी सरकार द्वारा 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके व्यापारीयो के लिए प्रतिमाह की पेंशन योजना है

जिला संयोजक आदित्य श्रोत्रिय ने उपस्थित सभी अतिथियों और गणमान्य व्यक्तियों का आभार प्रकट किया।
बैठक में संयोजक आदित्य श्रोत्रिय,सह संयोजक दुष्यंत शर्मा, सह संयोजक अमन साहू,जिला मंत्री अजय मथुरिया, CA अजय गोयल,CA विरल रस्तोगी, वागीश दुबे, रामौतार मिश्र ,गोपाल शर्मा, विवेक उपाध्याय, नितिन शर्मा,सुरेश उपाध्याय, गौरव उपाध्याय,सचिन जोशी, संजीव साहू, अनन्त वर्मा, पप्पू साहू, मुशाहिद,करन, रक्षपाल सिंह, अवधेश शर्मा,कृष्ण गोपाल शर्मा,अरविंद शर्मा आदि अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।संचालन जिला महामंत्री एम पी सिंह राजपूत ने किया।













































































