उझानी में मामूली कहासुनी में दो पक्षों में चले लाठी-डन्डे एक की मौत,कई घायल
उझानी।कोतवाली क्षेत्र के गांव में मामूली कहासुनी के बाद खेत पर दो पक्षों में जमकर लाठी-डन्डे चलने लगे।जिससे दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गये।परिजन घायलो को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आये।जहां गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई।मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।वहीं मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।मृतक के परिजनों ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है।

शुक्रवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिकटिया निवासी पुत्तू सिह यादव (60), श्रीपाल यादव (50), रूकुम सिह यादव पुत्र चोव सिंह सगे तीन भाई है।जिसमें रूकुम सिह के घर पर दूसरे पक्ष के नरेश यादव (40) पुत्र सिपट्टर सिंह का आना जाना था।गुरुवार की रात नरेश पुत्र सिपटटर जब रुकुम सिंह के घर से निकल रहा था।तो प्रमोद पुत्र पुत्तू सिह ने कहा कि तुम हमारे चाचा के घर पर क्यो आते जाते हो।अगर आपको बैठना है बाहर बैठक में बैठो इसी बात को लेकर नरेश उनसे रंजिश मानने लगा।पुत्तू सिंह के छोटे भाई श्रीपाल (50) वर्षीय ने बताया शुक्रवार की सुबह जब वह अपने बेटे विपिन (18) वर्षीय के साथ खेत पर सरसो की निराई करने पहुंचा तभी दूसरे पक्ष के नरेश,सुखपाल,जुगल किशोर पुत्र सिपटटर सिंह व प्रेमचन्द्र पुत्र शिशुपाल ने उन पर लाठी-डन्डो से हमला कर दिया।चीख पुकार की आवाज सुन जब उसका सगा भाई पुत्तू सिंह (60) पुत्र चोव सिंह व सतेंद्र (21) पुत्र चेतराम बचाने आये तो उनको भी लाठी-डन्डो से पीटकर गंभीर रुप से घायल कर दिया।दोनों पक्षों में चले लाठी-ड्न्डों से पुत्तू पक्ष के श्रीपाल,विपिन,सतेंद्र घायल हो गये जबकि दूसरे पक्ष के सुखपाल (55), नरेश (45), जुगल किशोर (50) पुत्र सिपट्टर भी गंभीर रूप से घायल हो गये।वहीं दोनों पक्षों के परिजन घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आये जहां चिकित्सको ने पुत्तू सिंह को मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।वही परिजनों ने नरेश,सुखपाल,जुगल किशोर पुत्र सिपटटर सिंह व प्रेमचन्द्र पुत्र शिशुपाल के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी विजेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में प्रातः काल झगडा हो गया था।जिसमें एक पक्ष के पुत्तू सिंह की मौत हो गई है।कोतवाली पुलिस में चार व्यक्तियों के खिलाफ मुकद्दमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामलें की जांच कर रही है।













































































