16 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, गर्भवती होने पर पीटा

14_01_2021-molest_with_woman_21270433
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ। राजधानी में 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक ने पहले किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर खुद दुष्कर्म किया। उसके बाद दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी जब गर्भवती हो गई और उसने साथ रहने का दबाव बनाया। किशोरी के इन्कार पर उसे जमकर पीट दिया। किशोरी की तहरीर पर महानगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है।मामला महानगर इलाके का है। इंस्पेक्टर महानगर यशकांत सिंह ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी और उसकी मां घरों में काम करती है। कुछ दिन पहले किशोरी राजू के संपर्क में आयी। राजू प्रेम जाल में फंसाकर उसे अपने घर बुलाने लगा। इस दौरान उसका दुष्कर्म करता रहा। उसके बाद डरा धमकाकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर पीटा। किशोरी ने बताया कि उसने राजू ने साथ रहने का दबाव बनाया। इस पर राजू ने बुधवार रात उसे घर बुलाया। वह बात ही कर रही थी तभी उसने लात-घूसों से जमकर पीट दिया और भाग निकला। किशोरी ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी देकर आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी। किशोरी की तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर राजू को गिरफ्तार कर लिया है, जबिक अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

पांच माह से कर रहे थे दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी: किशोरी का आरोप है कि जब वह राजू के घर गई थी तो उसने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था। जिसके बाद वो बेहोश हो गई। फिर राजू ने दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अक्सर अपने घर बुलाता था। कई बार अपने दोस्तों को बुलाया तो सबने धमकाकर दुष्कर्म किया। बुधवार को उसे राजू ने घर बुलाकर पीटा और भाग निकला। इसके बाद किशोरी ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने मेडिकल कराया तो उसमे वह गर्भवती निकली। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights