जल जीवन मिशन का शेखूपुर विधानसभा से हुआ आगाज

306e56a0-5500-4232-9cec-abab124c4be2
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

दस करोड़ की लागत से दो गांवों के लोगों मिलेगा इस योजना का लाभ

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिले में विधानसभा-116 शेखूपुर क्षेत्र के गांव मुगर्रा जरासी कृपिया एवं लभारी विकास क्षेत्र कादरचौक में केंद्र सरकार की ओर से जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर जल योजना के तहत टंकी का शिलांयास शेखूपुर विधायक धर्मेंद शाक्य ने किया।


इस दौरान कार्यक्रम बोलते हुए विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि यह योजना जिले में पहली बार लागू की गई है इसके तहत मुगर्रा जरासी में दो करोड़ 54 लाख 99 हजार एवं लभारी विकास क्षेत्र कादरचौक में पांच करोड़ 77 लाख की लागत से जल जीवन मिशन की योजना का शिलान्यास हुआ। अभिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि विधायक जी के प्रयासों से 51 प्रोजेक्टों की स्वीकृति क्षेत्र के लोगों को लाभांवित करने लिए मिली है। इन दोनों गांवों में 10 करोड़ की लागत से इस योजना का कार्य शुरू किया जाएगा। जिससे लोगों के घरों में पानी की टंकी लगाई जाएगी और लोगों को शुद्ध फिल्टर पानी मिलेगा जिसका लाभार्थी के लिए कोई चार्ज भी देय नहीं होगा। इसके साथ ही कार्यक्रम में विधायक ने लोगों को भाजपा सरकार की अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी एवं आगामी 2022 में भाजपा सरकार बनाने के लिए लोगों से अपील की।


इस मौके पर कार्यक्रम में विधायक धर्मेंद्र शाक्य उपर्फ पप्पू भैया, जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह, नेकपाल कश्यप, एस मौर्य ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, अधिशासी अभियंता जल निगम रामहेत सिंह, जल निगम अबर अभियंता प्रदीप चौधरी, परियोजना प्रबंधक मनेज कुमार, भारत सिंह, प्रोजेक्ट मैंनेजर संजीव कुमार, राजू प्रधान, उमेश चंदन, विनीत पांडेय, आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights