सिंगल यूज़ प्लास्टिक का एकत्रीकरण कर चलाया स्वच्छता अभियान

71f28eb5-ef18-45fb-af10-4a3a4ca4ce21
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के तत्वावधान में कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला चक्रवर्ती के संयोजन एवं निर्देशन में स्वयंसेविकाओं ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज अंतिम दिवस सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय एकता की शपथ ग्रहण कर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ,साथ ही स्वच्छता अभियान चलाकर सिंगल यूज़ प्लास्टिक का एकत्रीकरण कर उसका निस्तारण भी किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ गार्गी बुलबुल द्वारा सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। उन्होंने बताया कि 1920 में असहयोग आंदोलन में सरदार ने पूर्ण स्वदेशी के लिए जोर दिया था। कार्यक्रम अधिकारी सरला देवी व डॉ इति अधिकारी ने बताया कि लौहपुरुष कहलाए जाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल ने स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद अखंड भारत का निर्माण करने में जो योगदान दिया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री बने और गृहमंत्री के रूप में उनकी पहली प्राथमिकता देशी रियासतों को भारत में मिलाना था। प्राचार्या डॉ गार्गी बुलबुल ने सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। ततपश्चात सभी स्वयंसेविकाओं ने कार्यक्रम अधिकारी सरला के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर व आस पास स्वच्छता अभियान चलाकर सिंगल यूज़ प्लास्टिक का एकत्रीकरण एवं उसका निस्तारण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी सरला, डॉ इति डॉ निशी, डॉ उमा, डॉ शिल्पी, स्वयंसेविकाओं में वैष्णवी, सलोनी, उजाला, शालिनी, शोभना, आकांक्षा, रजनी, राजकुमारी, संगीता आदि की सक्रिय सहभागिता रही।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights