बिल्सी। नगर के एनए इण्टर कालेज में आज शनिवार को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर यहां भाषण नृत्य एवं सरदार पटेल के जीवन पर आधारित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें छात्र अनुराग चौहान, अभिनव शर्मा, सोम यादव, रमेश कुमार, अक्षय प्रताप, अभि कुमार, कुलदीप, गोपाल, अमन, कृष्णा वार्ष्णेय, अनिल कुमार आदि ने प्रतिभाग किया। प्रशान्त बाबू ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। सफल रहे छात्रों को प्रधानाचार्य रामवीर सिंह ने पुरस्कृत किया। इसको सफल बनाने कालेज के सभी शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।