राज्यमंत्री ने सीसी रोड, सामुदायिक शौचालय एवं पुलिया का किया लोकार्पण

IMG_2460
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


बदायूँ। नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने बुधवार को ग्राम तजपुरा एवं सहोरा में भूमि पूजन कर सीसीरोड, जगुआसई में सामुदायिक शौचालय एवं पुलिया का लोकार्पण/शिलान्यास किया एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जागरुक करते हुए कहा कि घर की इज्जत इसी में है कि शौच के लिए खेत में नहीं, बल्कि शौचालय में जाएं।
उन्होंने कहा कि यह सड़क लम्बे अरसे से क्षतिग्रस्त थीं। इससे आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बारिश होने पर सड़क की स्थिति और भी बुरी हो जाती थी। कई-कई दिनों तक कीचड़-पानी जमा रहता था, लोगों को इसी के बीच से आवागमन करने को विवश होना पड़ता था। सड़क बनने के बाद अब आवागमन करने वालों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। आज सभी जगह पक्की सीसी रोड के निर्माण हो रहे हैं जिससे अब गाड़ियों में न तो झटके लगते हैं और सफर भी आसान हो जाता है। हमारी सरकार का प्राथमिक लक्ष्य ग्रामों का चहुंमुखी विकास कराना है। ग्रामों को सम्पर्क मार्गों द्वारा शहरों से जोड़ा जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों को ध्यान में रखकर ही सरकार ग्रामों के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। गांव का विकास होगा तभी देश का विकास होगा। देश के विकास की प्रथम सीढ़ी देश का किसान है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सरकार की योजनाएं चल रही हैं, तो निश्चित ही भारत विश्वगुरु जरूर बनेगा। अब ऐसा लगता है कि सतयुग आ गया है। जब मोदी जी और योगी जी चिंतित हैं कि हमारे किसानों की कैसे तरक्की हो, तो जरूर इस देश का भाग्य बदलेगा। अच्छा सोचो-अच्छा होगा, आज नहीं तो कल होगा। हम सब जो बोलते हैं, वह इसी ब्रहमाण्ड में गूंजता है। जब हम और आप अच्छा सोचेंगे तो निश्ंिचत ही अच्छा होगा। आपने जब अच्छा सोचा तभी भारत का डंका विश्व में बज रहा है। जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने अपना माथा संसद भवन की सीढ़ियों पर रखकर कहा कि हे परमपिता परमेश्वर मुझे इतनी ताकत देना, जिससे मेरे देश के सब लोगों का भला हो। मेरे देश का किसान, मेरे देश की आन है, मेरे देश की शान है, मेरे देश की बान है, मेरे देश का किसान हमारे देश का भगवान है। जिसकी कथनी और करनी में कोई अन्तर नहीं होता, उसकी बाणी में दम होता है। अब विश्व भारत की ओर देख रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights