विद्यार्थी परिषद का नगर अभ्यास वर्ग सम्पन्न डॉ शिखा शाक्य बनी नगर अध्यक्ष और मुकुल राठौर नगर मंत्री
बदायूं।नगरपालिका गेट पर स्थित गुरद्वारा के सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का नगर अभ्यास वर्ग संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास पी जी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ सत्यम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए विद्यार्थी परिषद के स्थापना काल से ले कर वर्तमान तक की संघर्ष यात्रा को उदघाटित किया।उन्होंने कहा कि व्यक्ति निर्माण के द्वारा सभ्य, संगठित व राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले समाज का निर्माण करना ही परिषद का लक्ष्य है।
प्रथम सत्र में अभाविप के प्रांत उपाध्यक्ष एवं दास कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मोहन लाल मौर्य ने संगठन की सैद्धान्तिक भूमिका पर प्रकाश डाला और कहा कि आज का विद्यार्थी आज का ही नागरिक है ना कि भविष्य का।

द्वितीय सत्र को प्रांत सह मंत्री अंकित पटेल और प्रांत मीडिया संयोजक सर्वज्ञ गुप्ता ने संबोधित किया।द्वितीय सत्र में संगठन की कार्यपद्धति को स्पष्ट करते हुए कार्यकर्ता विकास पर के तौर तरीकों पर विमर्श किया गया।अंतिम सत्र के पूर्व सहभोज कार्यक्रम हुआ जिसमें छात्र छात्राओं के संग नगर के प्रबुद्धजनों ने भाग लिया।

समापन सत्र में जिला संगठन मंत्री दिव्यांशु पचौरी ने संगठन की शैक्षिक परिवार की संकल्पना को परिभाषित करते हुए परिसर परिष्कार हेतु संगठन की भावी भूमिका को रेखांकित किया।

अंत में प्रांत उपाध्यक्ष डॉ मोहनलाल मौर्य ने विद्यार्थी परिषद के नवीन कार्यकारिणी की घोषणा किया, जिसमे, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा को तहसील प्रमुख एवं जिला आयाम कार्य प्रमुख घोषित किया गया तथा उनके स्थान पर दास कॉलेज में गृहविज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शिखा शाक्य को नगर अध्यक्ष तथा मुकुल राठौर को नगर मंत्री बनाया गया।संगठन की पहली महिला अध्यक्ष डॉ श्रीमती शिखा ने योगेश शर्मा को नगर उपाध्यक्ष, दिव्या राजपूत, विराट प्रताप,अमन सक्सेना एवं कुशांक सक्सेना को नगर सह मंत्री नामित किया।
नगर SFD प्रमुख नितेन पटेल, नगर SFS प्रमुख अमन साहू, नगर सह SFD प्रमुख देवांश श्रीवास्तव, नगर सह SFS प्रमुख श्री आयुष वर्मा, नगर खेल प्रमुख विवेक तोमर, राष्ट्रीय कला मंच की नगर प्रमुख एकता सक्सेना, सह प्रमुख कनक पाठक,एवं सोनम श्रीवास्तव,आंदोलन प्रमुख मृत्युंजय, सह आंदोलन प्रमुख गोविंद शर्मा,नगर कार्यकारिणी सदस्य प्रति गोले, दीपांशु रस्तोगी, अभय भारद्वाज आदि के साथ ही तहसील सह संयोजक पद पर अर्जुन राठौर घोषित किए गए।
मंच संचालन जिला संयोजक हरिमोहन पटेल ने किया।आभार ज्ञापन डॉ शिखा शाक्य ने किया। नवीन कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को पट्टिका से अलंकृत कर शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर हिमांशु मिश्रा, मृत्युंजय सिंह,अमित शर्मा,भगवान सिंह राजपूत,दीक्षा सक्सेना,ऋषभ, सूरज चौहान,अलका आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।














































































