लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का व्यक्तित्व एवं कृतित्व” विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई
बदायूं। गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के तत्वाधान में पटेल जयंती के अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार आज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का व्यक्तित्व एवं कृतित्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी स्वयंसेविकाओ ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया ।


कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डा. गार्गी बुलबुल की अध्यक्षता में कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती व डॉ इति अधिकारी द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम संयोजिका कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी ने सरदार पटेल के जीवन चरित्र एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक ऐसी महान शख्सियत थे जिनकी गिनती भारत के देशभक्तों में एक अमूल्य रत्नों में की जाती है।


वे भारत के राष्ट्रीय स्वतन्त्रता संग्राम में अक्षम शक्ति स्तम्भ थे। आत्म-त्याग, अनवरत सेवा तथा दूसरों को दिव्य-शक्ति की चेतना देने वाला उनका जीवन सदैव प्रकाश-स्तम्भ की अमर ज्योति रहेगा। वास्तव में वे आधुनिक भारत के शिल्पी थे। इस मितभाषी, अनुशासनप्रिय और कर्मठ व्यक्ति के कठोर व्यक्तित्व में विस्मार्क जैसी संगठन कुशलता, कौटिल्य जैसी राजनीतिक सत्ता तथा राष्ट्रीय एकता के प्रति अब्राहम लिंकन जैसी अटूट निष्ठा थी। डॉ इति अधिकारी ने कहा कि उनका जीवन दर्शन स्वर्णिम भारत का स्वर्णिम स्वप्न है । प्राचार्या जी ने बताया कि सरदार पटेल नवीन भारत के निर्माता व राष्ट्रीय एकता के बेजोड़ शिल्पी थे आप को भारत का लौह पुरुष भी कहा जाता है । ” लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का व्यक्तित्व एवं कृतित्व” विषय पर निबंध प्रतियोगिता कराई गई । परिणाम इस प्रकार रहा-
कु . पूनम यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त द्वितीय स्थान पर कु इलमा व त्रतीय स्थान पर कु उजाला, सलोनी एवं वैष्णवी संयुक्त रूप से रही । निर्णायक मण्डल की भूमिका डॉ निशी अवस्थी, डॉ अनीता जी रहीं । अंत में कार्यक्रम अधिकारी ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। सभी स्वयंसेविकाओ की सराहनीय सहभागिता रही । सभी स्थान प्राप्त स्वयंसेविकाओ का प्राचार्या जी ने उत्साह वर्धन किया। अंत में कार्यक्रम का संचालन व संयोजन कर रहीं डा सरला जी ने सभी का आभार व्यक्त कर एन एस एस .लक्ष्य गीत के साथ कार्यक्रम का समापन की घोषणा की ।














































































