पुरानी पेंशन बहाली हेतु शिक्षकों-कर्मचारियों ने एकजुट होकर सरकार को चेताया
पुरानी पेंशन बहाली एवं अन्य लंबित मांगों के पूरा होने तक संघर्ष रहेगा जारी- संजीव शर्मा
बदायूं।आज जनपद के हजारों शिक्षकों-कर्मचारियों ने कर्मचारी शिक्षक अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के बैनर तले जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा एवं जिला संयोजक सरोज यादव के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली एवं अन्य लंबित मांगों को लेकर मालवीय अध्यापक आवास गृह में धरना पर बैठकर शासन की दमनकारी नीतियों के प्रति रोष प्रकट किया।

शिक्षकों एवं कर्मचारियों का कहना है कि वर्तमान सरकार शिक्षकों एवं कर्मचारियों की विभिन्न जायज मांगों के प्रति संवेदनहीन है उनका आर्थिक व मानसिक शोषण किया जा रहा है।
धरने की अध्यक्षता कर रहे
मंच के संरक्षक पी0पी0 पांडे ने कहा कि सरकार की नीतियां में फैसले कर्मचारी और शिक्षक विरोधी हैं वरना काल में सरकार का रवैया दमनकारी रहा कर्मचारियों शिक्षकों की आवाज को दबाने के लिए सरकार ने ऐसमा लगाया जाता है।
प्रांतीय प्रचार मंत्री एवं जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि पिछले साढे चार वर्षों से सरकार ने पेंशन बहाली, शिक्षामित्र-अनुदेशकों के स्थायीकरण व वेतन विसंगतियां दूर करने जैसे मामलों के लिए समिति गठित की लेकिन इन पर अब तक कोई निर्णय नहीं हुआ है उन्होंने कहा कि जब तक का मांगों पर सरकार निर्णय नहीं लेती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
अरविन्द दीक्षित ने कहा कि लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जिले में 14 सितंबर को ब्लॉक स्तरीय धरना किया गया एवं 5 अक्टूबर को बाइक रैली निकाली गई। लेकिन विडंबना का विषय है कि शासन द्वारा कोई समाधान नही किया। यदि शासन का शिक्षक कर्मचारी के प्रति यही रवैया रहा तो 2022 में जवाब देने के लिए प्रदेश के शिक्षक व कर्मचारी तैयार हैं।
अमीन संघ के अध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि शासन में बैठे जो लो एनपीएस को अच्छा बनाते हैं तो वे स्वयं एन0पी0एस0 क्Bयों नहीं लेते। उन्होंने कहा कि आज आवश्यक है कि हम सभी एक मंच के बैनर तले अपनी मांगों के लिए संघर्ष करें।
अशोक यादव ने कहा कि अपनी लंबित मांगों के लिए हमें अंतिम सांस तक लड़ना है।
राष्ट्रीय पेंशन अधिकार आंदोलन के प्रवक्ता अनिल यादव ने कहा कि एनपीएस का पैसा शेयर मार्केट में लगाने से सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित नहीं किया जा सकता। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के समान कार्य समान वेतन के आदेश को राज्य सरकार द्वारा अवहेलना किए जाने पर नाराजगी जताई।
माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला मंत्री राजीव गुप्ता ने कहां की बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों पर काम का बहुत जोर है शिक्षकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
सुरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि शासन शिक्षकों और कर्मचारियों के द्वेष भाव से कार्य कर रहा है।
मिनिस्ट्रियल संघ के जय भारत ने कहा कि कर्मचारियों की बहुत सी मांगे शासन स्तर पर लम्बित है। इनका निराकरण इसी सरकार से कराएंगे।
संतोष शर्मा ने कहा कि शिक्षक कर्मचारियों के इस आंदोलन को दबाने के लिए सरकार हर प्रयास करेगी लेकिन हमें अपनी मांगे पूरी होने तक लड़ाई लड़नी है।
लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष भोजराज सिंह यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है इसे हम भीख में नहीं मांग रहे हैं। जो सरकार पुरानी पेंशन देगी वही शासन करेगी।
भीम चंद सागर ने कहा कि कर्मचारियों की प्रोन्नति उनका ग्रेड पे एवं अन्य भत्तों पर सरकार से निर्णय काफी समय से लंबित है।
दामोदर सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जब जब आंदोलन किया है तब तब सरकार को मांगे पूरी करनी पड़ी है लेकिन शर्त है कि सभी एकजुट होकर लड़े।मध्याहन भोजन रसोईया कर्मी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृदुलेश यादव ने कहा कि सभी शिक्षक संवर्ग एवं कर्मचारी वर्ग में विद्यालय में नौनिहालों को भोजन कराने वाली माताओं को सबसे कम मानदेय दिया जाता है और वह मानदेय 8 महीने से नहीं मिल रहा। उन्होंने साथी हाथ बढ़ाए जा संगीत के माध्यम से उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा का रसोइयों की मांग अपने मांग पत्र में शामिल करने के लिए आभार व्यक्त किया।
नरेंद्र कुमार ने सुंदर काव्य पाठ के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।
शिक्षा मित्र संघ के जिला अध्यक्ष अमित शर्मा ने शिक्षामित्रों के स्थायीकरण की बात कही।
अनुदेशक संघ के प्रतीक दुबे ने अनुदेशकों को स्थाई करने की मांग की।
जिला कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी ने प्राथमिक शिक्षक संघ का इतिहास बताते हुए नवनियुक्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों को अपने अधिकारों के लिए किए जाने वाले आंदोलनों में शत प्रतिशत सहभागिता का आह्वान किया।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रवि कुमार ने कहा कि आज शिक्षक और कर्मचारी एकजुट है। यह एकजुटता इसी प्रकार बनी रहेगी तो सरकार को हमारी मांगे माननी ही होगी।
जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्र निर्माताओं की मांगों के प्रति संवेदनहीनता खेद का विषय है।
डिप्लोमा इंजीनियर संघ के अध्यक्ष व मंच के महासचिव आर0एन0 यादव ने कहा कि आक्रोशित कर्मचारी-शिक्षको की एकजुटता जो चाहे सो परिवर्तन कर सकती है। आवश्यक है कि शासन स्तर पर संज्ञान लेकर निराकरण किया जाना आवश्यक है।
माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष देशराज सिंह यादव ने कहा कि शिक्षको एवं कर्मचारियों के प्रति ये तानाशाही व्यवहार क्षमा योग्य नही है।
धरने का समापन सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार एवं एस0पी0सिटी प्रवीण चौहान को माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन देकर एवं जिले की रसोईयाओ को 8 माह से वेतन न मिलने की बात संज्ञान में लायी गयी।
सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा रसोईया का वेतन अति शीघ्र जारी करने का आश्वासन दिया गया।
जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा द्वारा धरने में शामिल होने वाले समस्त शिक्षक कर्मचारी अधिकारी एवं पेंशनर्स का आभार व्यक्त किया और मांगे पूरी ना होने पर आगामी 30 नवंबर को इको गार्डन लखनऊ में होने वाली महारैली में सभी को प्रतिभाग करने का प्रण दिलाया गया।

धरने में संरक्षक प्रेमप्रकाश पांडेय, जिला संयोजक सरोज कुमारी यादव, रा0कर्म0 संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव यादव, डिप्लोमा इंजी0 महासंघ के आर0एन0यादव, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रवि कुमार, अधीनस्थ कृषि संघ के अध्यक्ष कुसुमपाल सिंह, शिक्षक संघ के जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी, दामोदर सिंह यादव, शैलेन्द्र सिंह, सुरेंद्र पटेल, अविन्द दीक्षित, ब्रिजेश यादव, संजय यादव, अनुराग यादव, हरीश यादव,
डिप्लोमा इंजी0 महासंघ के , जिला सचिव राजवीर, वाणिज्य कर संघ के अध्यक्ष राजेश, मंत्री जमशेद अख्तर, सिचाई विभाग के अध्यक्ष सतेंद्र शाक्य, मंत्री राम प्रकाश राठौर, मिनिस्ट्रियल कर्म0 संघ अध्यक्ष राजीव सक्सेना, मंत्री प्रशांत दीक्षित, कलेक्ट्रेट कर्म0 संघ के अध्यक्ष प्रभाकर शर्मा, कोषागार संघ अध्यक्ष आलोक गुप्ता, मंत्री
राजीव शर्मा, मा0शिक्षक संघ जिला मंत्री आलोक पाठक, अनिल यादव, मा0 शिक्षकदराजकीय शिक्षक संघ अध्यक्ष राजकपूर वर्मा, राजस्व अमीन संघ के रामवीर, पंचायती राज से अजय कुमार, लल्लू सिंह, रसोइया संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृदुलेश यादव, रामवीर सिंह, आफाक अहमद, के0पी0सिंह, तरग़ीब दानिश, अशोक यादव, अर्चना शंखधार, राजेश कुमार, अराफात खान, संजय सिंह, पवन यादव, माधव सिंह, सौरभ शर्मा, अनिल ठाकुर, प्रियांशु गौड़, रामसेवक, अनुज शर्मा, मधुकर उपाध्याय, यतीन्द्र शर्मा, शशिकांत, सलमान खान, देवेंद्र गुप्ता, अशोक गुप्ता, सुधीर कुमार, सुभाष चन्द्र, सूर्यकान्त, सत्यवीर यादव, संजय यादव, अर्चना शंखधार, कामिनी राठौर, वीना राठौर, प्रीति राठौर, अंकिता सागर, प्रभात कुमार, अभिषेक अनन्त, मुकेश कुमार व जिला मीडिया प्रभारी आयुष भारद्वाज आदि मौजूद रहे।













































































