2022 में प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बनेगी

27BDN-54
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

रायपुर मजरा में हुआ बूथ अध्यक्षों का सम्मान
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर मजरा स्थित सपा के जिला उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह शाक्य के कैंप कार्यालय पर आज बुधवार को क्षेत्र के 391 बूथों के अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों को उदयवीर सिंह ने फूलमाला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। आगामी विधानसभा 2022 चुनाव के नजदीक होने पर सभी बूथ अध्यक्षों से अपने-अपने बूथों में अधिक से अधिक वोट बनवाने की अपील की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के प्रतिनिधि विपिन यादव ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 के बाद प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी और फिर से अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री होगें। उन्होने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को प्रदेश में अखिलेश यादव द्वारा कराए विकास कार्यों एवं नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आवहान किया। श्री शाक्य ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने के बावजूद देश में लगातार मंहगाई बढ़ती जा रही है। जिससे गरीब लोगों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वह अपने जीवनयापन को लेकर काफी परेशान हो गए है। इसलिए जनता को चाहिए वह 2022 में होने वाले चुनाव जनता ऐसी विफल भाजपा सरकार को उखाड़ फेकें। इस मौके पर राजीव रॉय, राजू यादव, अतुल पटेल, अनिल कुशवाह, किशोरीलाल शाक्य, सुनील यादव, भूपेंद्र दिवाकर, साबिर खां, प्रेमपाल सिंह, सौदान सिंह, तीरथ प्रसाद मौर्य, अनोखे लाल मौर्य, चन्द्रपाल शाक्य, सरताज अल्वी, ध्रुव यादव, सर्वेश यादव, वीपी सिंह, सद्दाम हुसैन, अब्दुल खां, उर्वेश यादव, हरपाल शर्मा, संदीप शाक्य, धर्मेंद्र बाल्मीकि, ठाकुर फूलसिंह, मुनेंद्र यादव, प्रियेन्द्र शाक्य, संजय कश्यप आदि उपस्थित रहे। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights