पुराना मकान अचानक भरभरा कर गिरा, बालिका समेत तीन लोग घायल

IMG-20211026-WA0030
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

सहसवान।  नगर के मुहल्ला काजी में एक पुराना मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। मलबे में दबने से बालिका समेत तीन लोग घायल हो गए। एक किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है। तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर क्षति का आंकलन किया।      मुहल्ला काजी निवासी यामीन के मकान के एक भाग में उसकी विधवा पुत्री नजराना अपने बच्चों के साथ रहती है। परिवार के भरण-पोषण के लिए वह अपने घर के सामने सब्जी की दुकान चलाती है। सुबह करीब साढे नौ बजे नजराना पिता के घर में थी और सब्जी की दुकान पर उसका भाई ताहिर बैठा हुआ था। मुहल्ले के ही मुहम्मद जरीफ का 12 वर्षीय पुत्र राहिल सब्जी खरीदने आया हुआ था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

वसीम की करीब पांच वर्षीय पुत्री उमरा भी वहीं मौजूद थी। इसी दौरान अचानक मकान की छत और दीवारों का कुछ हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया। ताहिर और उमरा मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए जबकि राहिल मलबे में दब गया। मुहल्ले के लोग दौडे और मलबा हटा कर राहिल को मलबे से बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। राहिल की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर हल्का लेखपाल पुष्पेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और क्षति का आंकलन किया। इधर, मुहल्ले के पालिका सदस्य अब्दुल मन्नान उर्फ़ शाकिर अंसारी के एसडीएम को पत्र सौंप कर पीडितों को सहायता राशि दिलाए जाने की मांग की। एसडीएम महीपाल सिंह का कहना था कि जांच कराई जा रही है। जांच के बाद उचित सहायता राशि दिलाई जाएगी। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights