दीपावली मेले को लेकर डीएम ने ली बैठक

IMG_0944
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। दीपावली के मौके पर जनपद की समस्त नगर पालिकाओं में दीपावली मेले के आयोजन होंगे। यह मेला 28 अक्टूबर से 04 नवम्बर 2021 तक लगाया जाएगा। प्रदेश सरकार के आदेश पर पहली बार शुरू हो रहे इस आयोजन को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी हैं। आयोजन को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी दीपा रंजन ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु पुनिया, एसपी सिटी प्रवीण कुमार व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की।
डीएम ने बताया कि शासन के जारी आदेश के मुताबिक, पटरी दुकानदारों संग अन्य दुकानदारों की दुकानें भी होंगी। फूड स्टॉल, मनोरंजन के लिए झूले, सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए मंच होगा। पार्किंग का भी बेहतर इंतजाम किया जाएगा। मेले का मकसद पटरी दुुकानदारों को आय बढ़ाने के लिए उपयुक्त प्लेटफार्म उपलब्ध कराना है। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। उनमें मैजिक शो, नुक्कड़ नाटक, कठपुतली के अलावा स्थानीय लोक गायन, कला व कौशल के प्रदर्शन का कार्यक्रम भी होगा। मेले में स्वच्छता सेल्फी, सेल्फी विद ग्रेट लीडर्स, पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। पीएम स्वनिधि योजना का भी स्टॉल लगाया जाएगा।
डीएम ने निर्देश दिए हैं कि मेले में ऐसी दुकानों को भी लगवाने की योजना है जो शहर की मशहूर उत्पादों से जुड़ी हैं। ताकि सभी वर्ग के खरीदार मेले में पहुंचे। मेले का मकसद स्थानीय उत्पादकों को बढ़ावा देना है, जिससे लोगों को रोजगार का अवसर बढ़े। मेले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के शिविर भी लगाए जाएंगे, जहां लोगों को विधिक अधिकारों की जानकारी दी जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights