मदर एथीना स्कूल में ‘विजिलेंस अवेयरनेस वीक’ का आयोजन

DSC_0003
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से प्राप्त निर्देशानुसार 26 अक्टूबर से 1 नवबंर तक ‘विजिलेंस अवेयरनेस वीक’ मनाने के संदर्भ में आज कक्षा – 10 से 12 के विद्यार्थियों को सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिलवाई गई। ‘स्वतंत्र भारत / 75 सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता’ की थीम के साथ विजिलेंस अवेयरनेस वीक को मनाते हुए विद्यार्थियों को ‘भ्रष्टाचार मनुष्य के जीवन की सबसे बड़ी बाधा है’ इस बारे में लोगों को जागरूक करने हेतु तथा विद्यार्थियों को जीवन में इसके द्वारा पड़ने वाले दुष्प्रभावों के विषय में सचेत होने के साथ-साथ इसको रोकने के लिये करने वाले प्रयासों से संबंधित जानकारी दी गई जिसके अंतर्गत शिक्षक विशाल गुप्ता द्वारा विद्यार्थियों से यह शपथ दिलवाई गई कि वे अपने जीवन में सदैव ईमानदारी तथा कानून के नियमों का पालन करेंगें साथ ही किसी के द्वारा भ्रष्टाचार को अपनाने पर अथवा उसमें साथ देने वाले के विरूद्ध उचित कार्यवाही करने वाले संबंधित व्यक्ति अथवा संस्था को सूचित कर अपने कर्तव्य का निर्वह्न करेंगें। कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत अभिभावकों को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से ‘ई-इंटेग्रिटी प्लेज’ लेने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ शिक्षकों व विद्यार्थियों को भी देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए ई-इटेग्रिटी शपथ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नीमा नागरथ द्वारा किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि वर्तमान में भ्रष्टाचार देश के आर्थिक, राजनीतिक तथा सामाजिक विकास में सबसे बड़ी समस्या है। इस समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए हमें शीघ्र-अतिशीघ्र ठोस कदम उठाने होंगें जिसे क्रम मेें हम देश की भावी पीढ़ी को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के बारे में सचेत करने के साथ-साथ उन्हें जीवन में ईमानदार बनने हेतु अभिप्रेरित कर देश के विकास में एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में भूमिका का निर्वह्न करने के लिए जागरूक कर सकते हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights