बदायूं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद बदायूं में शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में 25 से 30 अक्टूबर 2021 तक गोवंश संरक्षण एवं सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है इसमें सड़कों /मार्गो, खेत में, अथवा अन्य स्थान पर विचरित करने वाले गोवंश को पकड़कर संरक्षित किया जाएगा, साथ ही जनपद में संचालित समस्त गोवंश आश्रय स्थल का सत्यापन किया जाएगा ससत्यापन रिपोर्ट दिनांक 27-10-2021 एवं 30-10-2021 को दो बार शासन को प्रेषित की जाएगी। इस कार्य हेतु जिलाधिकारी द्वारा टीमें गठित कर दी गई हैं। विकासखंड स्तर पर खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में तथा नगरीय क्षेत्र में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत के नेतृत्व में गोवंश संरक्षण किया जाएगा। जनपद के विभिन्न विभागों के 72 अधिकारियों को गोवंश आश्रय स्थल के सत्यापन हेतु नामित किया गया है। वह इस सप्ताह के अंदर गोवंश आश्रय स्थल के सत्यापन के दौरान सुनिश्चित करेंगे कि गोवंश हेतु पर्याप्त मात्रा में भूसा, साफ पीने का पानी, हरा चारा, राशन आदि उपलब्ध है साथ ही केयरटेकर की रात्र में उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक न्याय पंचायत क्षेत्र में कम से कम 1 गोवंश आश्रय स्थल स्थापित करने हेतु जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है संरक्षित गोवंश का शत-प्रतिशत टैगिंग एवं नर बच्चों का बधियाकरण भी सुनिश्चित किया जाएगा। इस अभियान से जनमानस में गोवंश के प्रति जागरूकता बढ़ेगी जिससे गोवंश नहीं छोड़ेंगे जिससे कृषकों की फसल का नुकसान भी नहीं होगा।