बिल्सी। नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में आज सोमवार को जूनियर और सीनियर विभाग के छात्र/छात्राओं में गायन प्रतियोगिता का फाइनल हुआ। जिसमें 46 बच्चों ने प्रतिभाग किया। सभी बच्चों ने सुन्दर-सुन्दर भजन तथा फिल्मी गाने गाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिनमें जूनियर विभाग में कक्षा आठ से स्वेच्छा ने प्रथम, कक्षा छह बी से क्रश प्रताप ने द्वितीय स्थान तथा छह ए अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सीनियर विभाग में कक्षा 12 बी के जतिन कुमार प्रथम, 12 बी की आरती सिंह ने द्वितीय तथा कक्षा 10 की अंशिका यादव-शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने बच्चों की प्रस्तुति को देखकर उन्हें शुभ आशीर्वाद दिया। प्रतियोगिता को दीपाली सक्सेना के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। इस मौके पर अमित माहेश्वरी, राजेंद्र कुमार, प्रदीप सक्सेना, गीता रानी, शालिनी सक्सेना का सहयोग रहा।