बिल्सी पुलिस ने पकड़ा अवैध तरीके से जा रहा रिफाइंड
पकड़े गए 85 डिब्बों पर लिखा है बाल विकास पुष्टाहार
बिल्सी। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आज रविवार को अवैध रुप से बाजार में बेचने को शाहजहांपुर के जैतीपुर से जा रही 85 डिब्बों में बाल विकास पुष्टाहार रिफाइन्ड सोयाबीन तेल पिकअप गाड़ी और तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उक्त प्रकरण में उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआई राजीव कुमार वर्मा पुलिस फोर्स के साथ तलाश वांछित वारण्टी व शान्ति व्यवस्था ड्यूटी में बदायू मोड़ पर थे। तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन जिसमें सरकारी बाल विकास पुष्टाहार का रिफाइन्ड तेल भरा हुआ है। जो अवैध तरीके से किसी को बेचने के लिए इस समय उझानी-बिल्सी रोड पर स्थित सीएचसी पास खड़ा है। मुखबिर की बात का विश्वास करते हुए पुलिस मुखबिर द्वारा बताये गये रास्ते पर चलकर सीएचसी के पास खड़ी पिकअप वाहन के पास आये तो अचानक हम पुलिस वालों के देखकर इसमे बैठे दो व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया किन्तु पुलिस ने उन्हे पकड़ लिया। पकडे गये व्यक्तियों से नाम व पता पूछते हुए भागने का कारण पूछा तो इनमें से ड्राइवर सीट पर बैठे व्यक्ति ने बताया कि यह मेरी गाडी है। मेरा नाम हारुन पुत्र बाबू निवासी बनवारीपुर थाना तिलहर शाहजहांपुर का रहने वाला हूँ। मेरी गाड़ी मे बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश सरकार का सरकारी फोर्टीफाइड सोयाबीन का तेल है। जिसे मैंने साथी नरेन्द्र सिंह के साथ मिलकर नगरिया मोड़ स्थित सरकारी गोदाम से लादा है। दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम नरेन्द्र पुत्र पुतू सिंह निवासी जल्लापुर थाना जैतीपुर शाहजहांपुर बताया। उसने बताया कि बी-5 लोड स्टोर कम्पनी के पुष्टाहार का वितरण करता हूँ। जहाँ पर मेरा लेबर का ठेका है। दुष्यन्त हब इंचार्ज शाहजहापुर है। मैने इसे नगरिया मोड़ शाहजहांपुर गोदाम से अवैध तरीके से लिय है। पकड़े गये लोगों को विश्वास में लेकर और अधिक गहराई से पूछताछ की गयी तो इनके द्वारा बताया गया कि यह माल बिल्सी के ही दीपक को सप्लाई करते है। बदले में हम उससे रुपये लेते है। यह जगह दीपक का पता है। यहां पर आते ही होगा। अन्य व्यक्ति दीपक की संलिप्तता ज्ञात होने पर हम पुलिस वाले वही पर पिकअप की आड़ लेकर इन पकड़े गये व्यक्तियों के साथ छुप गये कि कुछ देर बाद एक व्यक्ति को पिकअप की ओर आता देख इन लोगों ने बताया कि साहब यही सामने दीपक आ रहा है। जिसके पिकअप के पास पुलिस ने पकड़ लिया। इस व्यक्ति से नाम व पता पूछने पर अपना नाम दीपक उर्फ विपिन पुत्र सुखबीर सिंह निवासी पुसंगवा थाना बिल्सी बदायूं बताया। उसने बताया कि यह लोग इस अवैध पुष्टाहार को मुझे ही देते है। मै इसे इधर उधर बेच देता हूँ। इससे जो पैसे मिलते है उसे हम आपस में बांट लेते है। जिससे हमे अच्छी कमाई हो जाती है। अवैध पुष्टाहार की जानकारी होने पर क्षेत्र की बाल विकास परियोजना अधिकारी अम्बियापुर यशोदा देवी के मोबाइल पर सम्पर्क किया तो बाल विकास परियोजना अम्बियापुर का नहीं है। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। साथ ही उक्त प्रकरण की जांच करने में जुट गई है।















































































