सहसवान । चक्की का पट्टा लेने आए किसान की बाइक ठीक कराते समय हुई मौत परिजनो मे मचा कोहराम सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब कब्जे मे लेकर पीएम को भेजा । योगेन्द्र पुत्र किशोरी सटयप्रकाश पुत्र प्रेमपाल निवासी ग्राम रघूपुर पुख्ता थाना गुन्नोर जनपद संभाल से बाइक द्वारा सहसवान चक्की का पट्टा लेने आए थे शाम करीब चार बजे योगेन्द्र ने शहवाजपुर पुलिस चौकी के सामने स्थित एटा वालों की दुकान से पट्टा खरीदा पट्टा खरीदने के सटयप्रकाश दहगवा जाने के लिए वहाँ जाने लगा योगेन्द्र ने बाइक ठीक कराने के लिए कहकर बाइक से प्रमोद इंटर कालेज के सामने नासिर मिस्त्री के यहाँ बाइक ठीक कराने चला गया बाइक ठीक कराते समय अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी योगेन्द्र ने मिस्त्री से अपने साडू मुड़ारी सिधारपुर निवासी नन्हे से बात कराने को कहा मिस्त्री ने उसी के मोबाइल से बात करा दी बात करते समय अचानक योगेन्द्र [45वर्ष ]की हालत गंभीर होने पर पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर गई और एंबूलेंस से अस्पताल भेजा जहां डाक्टरों ने उसे म्रत घोषित कर दिया सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुँच गए पुलिस ने शब सील कर पीएम को भेज दिया म्रतक अपने पीछे पत्नी प्रेमवाती ,पुत्र अखिलेश ,योगेश ,पुत्री प्रियंका और एक छह माह की पुत्री को रोता बिलखता छौड़ गए ।