उझानी के गाँवो में डेंगू,वायरल बुखार का कहर एक और महिला की मौत,मचा कोहराम

WhatsApp Image 2021-10-22 at 8.16.27 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उझानी।ब्लॉक क्षेत्र के गांवों व कस्वे में डेंगू,वायरल,बुखार से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।लगातार हो रही मौतों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।वहीं स्वास्थ्य विभाग कैम्प लगाकर दवाएं भी बांट रहा है,लेकिन मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।गांव में सैकड़ो ग्रामीण बुखार से पीडित हैं जो अपना निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं।आज फिर से एक गाँव में महिला की मौत से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।जबकि अधिकांश ग्रामीण बुखार से पीडित है।

शुक्रवार की सुबह तड़के ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम संजरपुर निवासी शारदा देवी (60) पत्नी पोप सिंह की वायरल,बुखार से मौत हो गई।ग्रामीणों ने बताया कि शारदा देवी को चार-पाँच दिन से बुखार आ रहा था।बुखार के चलते हालत बिगड़ने पर परिजन जब उन्हें एम्बुलेंस द्वारा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर अत्ये तो वहां चिकित्सको ने उनको मृत घोषित कर दिया।शारदा देवी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।परिजन शव को गांव ले गये।ग्रामीणों ने बताया गांव में डेंगू,वायरल,बुखार होने से काफी ग्रामीण बीमार हैं।बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज व निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
थाना क्षेत्र के ग्राम हजरतगंज में डेंगू,वायरल,बुखार ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिये हैं।गांव की कुसुमलता (17) पुत्री राम नरेश को तीन दिन से बुखार आ रहा था जिसका उपचार परिजन निजी अस्पताल में करा रहे थे।कुसुमलता ने बताया कि गुरुवार की शाम से उसकी छोटी बहिन नंदनी (14) वर्षीय को तेज बुखार आ गया।तो आज सुबह परिजनों ने दोनों बहिनों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां चिकित्सको ने दोनो बहिनों का प्राथमिक उपचार किया।बाद में बुखार से पीडित दोनों बहिनें कुसुमलता व नंदनी को जिला अस्पताल रैफर कर दिया।जहां दोनों बहिनों का उपचार चल रहा है।ग्रामीण मौतें व बुखार होने का कारण डेंगू बता रहे हैं जबकि स्वास्थ्य विभाग डेंगू की पुष्टि नहीं कर रहा है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights