सहसवान । दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न मारपीट कर घर से निकाला कई माह से मायके मे रहने को मजबूर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुरवानपुर निवासी फूलवानो पुत्री नोशे की शादी अब से करीब पाँच साल पूर्व मुबारक पुत्र आजम अली निवासी ग्राम हिंडोर के साथ मुसलिम रीति रिवाज के साथ हुई थी शादी मे परिजनो ने अपनी हेसियत के हिसाब से दान दहेज दिया था लेकिन ससुरालीजन इससे संतुष्ट नहीं हुए और दहेज की मांग को लेकर उसका पति मुबारक देवर मुशार अली ,नन्द सगीना व जरीना और ससुर आजम लगातार शरीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगे उसके बाद भी विवाहिता घर न बिगडे यह सौचकर सब कुछ सहती रही लेकिन ससुरालीजन की मांग जारी रही मांग पूरी न होते देख करीब तीन माह पूर्व घर से निकाल दिया तभी से वह अपने मायके मे रह रही है । आरोप है की कई बार पुलिस को तहरीर देने के बाद भी ग्राम हिंडॉर के पूर्व प्रधान की हल्का पुलिस से सांठगांठ के चलते पीड़िता को इंसाफ नहीं मिल पा रहा है । पुलिस कार्यवाही करने से कतरा रही है । विवाहिता की माँ अनवरी बेगम ने पुलिस को तहरीर देकर उपरोक्त के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है ।