बिल्सी। डिप्टी एसपी बलदेव सिंह खनेड़ा के निर्देश पर आज शुक्रवार को कोतवाली के एसएसआई अनूप कुमार सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ नगर के बाईपास मार्ग पर स्थित हमारा पंप रामा पर जाकर चेकिंग अभियान के तहत यहां लगे सभी सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से निरीक्षण किया। रोड़ की तरफ लगे सादा कैमरों की जगह एचडी कैमरे लगवाये जाने के निर्देश पंप संचालक सुरेश बाबू गुप्ता को दिए। ताकि पंप आने वाले वाहनों के नंबर साफ नजर ढंग से पढ़े जा सके। उन्होने कहा कि कैमरे उच्च क्वालिटी होगे तो अपराधियों को आसानी से पकड़ा जा सकता है। सामान्य कैमरों में अपराधी का फोटो साफ न होने से उसको शीघ्रता से पकड़ा नहीं जा सकता है। इसलिए सभी पंप संचालकों को चाहिए वह हमेशा उच्च क्वालिटी के ही कैमरों को लगवाएं। बताते है कि पिछले दिनों नगर में कई चोर घरों के बाहर खड़ी बाइकों को चुराकर ले जा चुके है। जिससे पुलिस महकमा काफी अलर्ट हो गया। इस अभियान में कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।