बिल्सी। नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कालेज में आज शुक्रवार को कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों की होने वाले गायन प्रतियोगिता के लिए ऑडीशन हुआ। प्रतियोगिता के लिए सीनियर वर्ग में 24 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से 16 बच्चे का चयन किया गया। इसी तरह जूनियर वर्ग में 70 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिनमें से 29 बच्चे का चयन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल 25 अक्टूबर को होगा। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ समय-समय पर कराने से विद्याशियों की प्रतिभा निखर कर सामने आती है। यह ऑडीशन दीपाली सक्सेना के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। जिसमें शिवानी सिंह, सुषमा शर्मा, अनुराधा गोस्वामी, अमित माहेश्वरी का विशेष सहयोग रहा।