बसोमा गांव में डेंगू व वायरल का प्रकोप,हो चुकी कई मौतें

WhatsApp Image 2021-10-20 at 6.00.09 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।ब्लॉक क्षेत्र के गांव वायरल व डेंगू की गिरफ्त में हैं।जिससे दोनों गॉवो में सैकड़ों लोग बीमार पड़े हैं।जिनका मेडिकल कॉलेज व निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है।जबकि दोनों गांवो में अब तक डेंगू व वायरल बुखार से कई महिला,पुरुषों की मौत हो चुकी है।वहीं गांव में स्वास्थ्य कैम्प लगाकर दवाएं भी दी जा रही हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

ब्लॉक क्षेत्र के गांव बसोमा में मलेरिया,वायरल बुखार के साथ डेंगू का प्रकोप जारी है।जिससे ग्रामीण लगातार बीमार पड़ते जा रहे हैं।हर घर में लोग बीमारी से परेशान हैं।वायरल बुखार व डेंगू की चपेट में आकर दस दिनों के अंदर गांव के सोमेश,गंगा सिंह व उसमान की मौत हो चुकी है।जबकि बसोमा गांव में सोमवार को गांव की रामवती (60) पत्नी श्रीपाल व रामकली (65) पत्नी वीरपाल की वायरल,बुखार से मौत हो गई।जबकि गांव की राजदेवी (60) पत्नी नेत्रपाल सोलंकी 6 दिन से बीमार थी जिन्हें उझानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका डेंगू टेस्ट किया।तो उन्हें डेंगू पॉजिटिव निकला।हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सहसवान के निजी अस्पताल में ले गये वहां हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें मेडिकल उपचार को ले जा रहे थे।जहां मेडिकल कॉलेज के गेट पर मंगलवार की सांय उनकी मौत हो गई।वहीं गांव की रामबेटी (50) पत्नी सूरजपाल की कई दिन से बुखार आने से आज सुबह मौत हो ग्ई।वहीं गांव के हरदयाल मौर्य (40) पुत्र हेतराम को कल से बुखार आ रहा था जिनकी आज सुबह मौत हो गई।वहीं गांव में जगपाल,हेमंत,सीमा,कनक,सनक,शीतल,राजकुमारी,ओम सिंह,सोनवती,विशाल,दीपक,आशा,अनिल,राधा,राजवीर,विनोद,कुसुम,भूरी देवी,सुषमा,आशा,प्रेमलता,लक्ष्मी,रुपकिशोर,आयुष समेत काफी ग्रामीण बीमार हैं।जिसमें कई लोग राजकीय मेडिकल कॉलेज नौशेरा में और कई लोग अपना निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं।वहीं गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैम्प लगाकर बीमार लोगों के चेकअप किये जा रहे हैं।साथ ही उनको दवा दी जा रही है।

वहीं वायरल,बुखार व डेंगू उझानी कस्वे में भी अपने पैर पसारता जा रहा है।नगर के कई मौहल्लो के लोग बीमार है जो अपना निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights