बदायूं। कल रात से हो रही झमाझम बारिश ने रामलीला को प्रभावित कर दिया है मेला मैदान में जलभराव होने से तालाब जैसे हालात बन गए हैं। शहर के गांधी मैदान में श्री रामलीला महोत्सव कमेटी की ओर से रामलीला मंचन एवं मेला का आयोजन किया गया है। रविवार की रात से शुरू हुई झमाझम बारिश सोमवार की सुबह भी खूब बारिश हुई है। तेज बारिश होने से रामलीला मैदान तालाब में तब्दील हो गया और दो-दो फीट पानी भरने से दुकानदारों के दुकानों में पानी घुस गया है। बारिश होने से और जलभराव होने से दुकानदारों का नुकसान तो हुआ ही है साथ ही मेला भी ठप हो गया है जलभराव के चलते श्रद्धालु भी खरीदारी करने नहीं पहुंच पा रहे हैं। मेला कमेटी जलभराव को खत्म कराने में लगी हुयी है।