किसान नेताओ को किया नजरबन्द,रेल रोको अभियान को लेकर पुलिस सतर्क

560b346c-cce0-4891-9fc3-fe5ddffc3b2f
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत के कछ्ला रेलवे ब्रिज ह्ल्ट पर भाकियू कार्यकर्ताओं के रेल रोको अभियान को लेकर पुलिस अलर्ट रही।पुलिस ने किसान नेताओं को नजरबन्द कर दिया।वहीं किसानों ने मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

सोमवार को नगर पंचायत के कछला रेलवे ब्रिज हल्ट पर पुलिस मौजूद रही।भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आव्हान पर भाकियू कार्यकर्ताओ ने कछला चौराहे पर तोमर मार्केट में पंचायत कर रेल रोको अभियान पर वार्ता कर रहे थे।पुलिस प्रशासन ने तोमर मार्केट पहुंचकर भाकियू कार्यकर्ताओं को नजरबन्द कर दिया।एसडीएम लाल बहादुर शास्त्री व सीओ गजेंद्र श्रोत्रिय कछला तोमर मार्केट पहुंचे जहां भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में लिखा है कि लखीमपुर खीरी में जो किसान शहीद हुए हैं उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाये।उनके परिवार को सरकारी नौकरी दी जाये।अजय मिश्रा व उसके बेटे के खिलाफ कार्यवाही की जाये।केंद्र सरकार तीनों काले कृषि कानूनों को वापस ले।वहीं एसडीएम,सीओ,कोतवाल विजेंद्र सिंह ने कछला चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
भाकियू की पंचायत में सुखपाल सिंह,भोले,नत्थूलाल,मुकेश कुमार सिंह,महेंद्र सिंह तोमर,जवाहर लाल,जुगेंद्र,तनवीर सिंह,राजेश कुमार समेत काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights