बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहटा गुसाई में आज रविवार को पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्षो में कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चल गए। जिसमें एक पक्ष की ओर से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनो पंक्षों के 25 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की है। ताकि आगे लोग झगड़ा न कर सके। एसआई अनिल कुमार राणा ने आज सुबह गांव निवासी मोहर सिंह शाक्य पुत्र मदनलाल और आशाराम शाक्य पक्ष में पंचायत चुनाव को लेकर चली आ रही रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। बाद दोनों पक्षों की ओर से लोग लाठी-डंडों के साथ एकत्रित हो गए और मारपीट करने पर उतारु हो गए। जिसमें मोहर सिंह की ओर से मदनलाल, सुनील, शकुंतला, कुंवरपाल आदि लोग घायल हो गए। जिन्हे पुलिस ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। वहीं गांव में शांतिभंग व्यवस्था बनी रहे जिसको लेकर दोनों पक्षों के करीब 25 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। साथ ही पुलिस ने आशाराम की ओर से गांव निवासी प्रेमसिंह, शिवदास, रुमसिंह को शांतिभंग में गिरफ्तार कर जेल भेजा है।