एनएसएस ने रेलवे स्टेशन परिसर किया प्लास्टिक कचरा मुक्त

d9291aea-6355-4c9d-8143-5ccda91aa112
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं।आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा चलाए जा रहे प्लास्टिक उन्मूलन अभियान में आज रेलवे स्टेशन परिसर में और दोनों प्लेटफार्म पर प्लास्टिक कचरा उठा कर उसका निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला प्रभारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल व इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ संजीव राठौर के नेतृत्व में स्वयंसेवियों ने रेलवे स्टेशन की कालोनी,प्लेटफार्म और मुख्य द्वार सहित पूरे कैम्पस को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त बनाया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


एनएसएस स्वयंसेवियों ने कॉलोनी से ओवरब्रिज जाने वाले मार्ग तथा बाहर के मेन रोड फेके गए बिखरे प्लास्टिक बोतल,पालीथीन,रैपर आदि को उठाकर रेलवे के सफाईकर्मी को सौंपा। स्वयंसेवियों ने बरेली जाने के लिए ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे सभी यात्रियों से प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने एवं कचरे को इधर उधर ना फेंक कर उचित स्थान पर रखने के लिए निवेदन भी किया गया। यात्रियों को समझाते हुए स्वयंसेविका वैष्णवी गुप्ता ने कहा कि आप की यात्रा से यदि कचरा अधिक उतपन्न हो रहा है तो आप अप्रत्यक्ष रूप से देश व समाज का अहित कर रहे हैं। दिव्या राजपूत ने कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग स्वयं के साथ दूसरे के स्वास्थ्य को खतरे में डालता है।एकता सक्सेना ने कहा कि रेलवे भारत की जीवनरेखा है,इसे गन्दा करना जीवन को खतरे में डालना है।
डॉ संजीव राठौर ने कहा कि कोई भी देश तब तक उन्नति नही कर सकता जब तक कि उस देश के निवासी सार्वजनिकता का भाव लेकर जागरूक व समझदार ना हों। डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने अभियान में सहयोग करने वाले यात्रियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अंशुल कुमार,एकता सक्सेना,रितिक चौहान, दीक्षा सक्सेना,अमन,कनिष्का दीक्षित आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights