यूपी के कोरोना संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये देगी योगी सरकार

LAs6fWyI_400x400
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ। योगी सरकार कोरोना संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकार 50 हजार रूपये की मदद करेगी। सीएम योगी ने रविवार को कोविड प्रबंधन के लिये गठित टीम-09 की बैठक में कहा कि कोरोना के कारण असमय काल-कवलित हुए लोगों के परिजनों के हित संरक्षण के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संवेदनशीलता के साथ अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में परिजनों को अब राहत/सहयोग स्वरूप 50 हजार रुपये की राशि भी प्रदान की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी पात्र परिवार इस राहत राशि से वंचित न रहे। इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइंस यथाशीघ्र जारी कर दिए जाएं। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा कि राहत राशि वितरण के सुचारू क्रियान्वयन के लिए जिलों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की जाए। केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप राहत राशि प्रदान करने के संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां कर ली जाएं। सीएम योगी ने कहा कि यूपी में अब तक 62.65 फीसदी से लोगों ने वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव के लिये टीके की कम से कम एक डोज लगवा ली है। एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट के साथ-साथ तेज टीकाकरण की रणनीति कोविड से बचाव में अत्यंत कारगर रही है। आज 42 जिलों में एक भी एक्टिव केस नहीं है, जबकि 16 जिलों में एक-एक एक्टिव केस शेष हैं। पिछले 24 घंटे में हुई 01 लाख 41 हजार 543 सैम्पल की टेस्टिंग में आठ जिलों में कुल 10 नए संक्रमित मरीज पाए गए, जबकि 19 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 119 रह गई है, जबकि 16 लाख 87 हजार 11 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights