बदायूं।भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष भानु महाजन की अध्यक्षता में आज चुनाव प्रबंधन के विषय में विधानसभा चुनाव संचालन एवम मोर्चा अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक बृज क्षेत्र कार्यालय जयपुर हाउस में हुई जिसमे आगरा महानगर प्रभारी हेमंत राजपूत मुख्य रूप से उपस्थित रहे।महानगर के सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हेमंत राजपूत ने सभी दायित्व धारी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और शिद्दत से चुनाव की तयारी के लिए जुट जाने का आह्वाहन किया ,केंद्र और प्रदेश सरकार की सभी लाभकारी और जन उपयोगी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ सभी तक पहुंचाने का आग्रह किया।महानगर के विभिन्न मंडलों में प्रभारी का प्रवास आज और कल भी रहेगा।भानु महाजन ने सभी को योग्यता के अनुसार अधिक से अधिक प्रभावी तरीके से दायित्व की जिम्मेदारी को समझकर कार्य करने का आग्रह किया।बैठक में हेमंत भोजवानी,मनोज गर्ग,यादवेंद्र शर्मा,संध्या जोशी,रश्मि सिंह,अर्चना अग्रवाल,राजकुमार गुप्ता,राजीव लवानिया,दीपक खरे,मुनेंद्र जादौन,महेश शर्मा,संजय अरोरा,बॉबी लाले,विमल जैन,रोहित कत्याल आदि उपस्थित रहे।