स्वामी विवेकानंद वेदांत के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे

IMG-20210112-WA0011
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ: समाजवादी पार्टी के प्रांतीय आवाहन पर स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज सपा कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया तत्पश्चात उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया।इसके बाद पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा उनके जन्मदिन को युवा घेरा दिवस के रूप में मनाया,जिसमे सभी युवा साथियों ने एकत्त्रित होकर उनके सिद्धांतों पर चर्चा की।गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद वेदांत के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे।उनका वास्तिविक नाम नरेंद्र नाथ दत्त था।भारत का आध्यात्मिकता से परिपूर्ण वेदांत दर्शन अमेरिका और यूरोप के हर एक देश मे स्वामी विवेकानंद की वत्कृता के कारण ही पहुंच सका,उन्होंने राम किशन मिशन की स्थापना की थी जो आज भी अपना काम कर रहा है वे राम कृष्ण परमहंस के सुयोग्य शिष्य थे।उनका मानना था कि सारे जीवों में स्वयं परमात्मा का ही अस्तित्व है इसिलये मानव सेवा द्वारा ही परमात्मा की सेवा की जा सकती है।आज उनकी जयंती के मौके पर हम सभी लोग उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हैं इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता फ़ख़रें अहमद शोबी, यासीन गद्दी, बलवीर सिंह यादव,शशांक यादव,ओमवीर सिंह यादव, फ़हीम उद्दीन,सलीम अहमद,खज़ाना देवी, फ़ैज़ान आज़ाद, ननरोत्तम यादव, स्वाले चौधरी, राजू यादव,रावेंद्र शाक्य,वीरेंद्र जाटव,जितेश लाल,आमिर सुल्तानी,टिंकू शाक्य,भानू यादव,सोमेंद्र यादव,डॉ अनीस रज़ा,संतोष कश्यप,साजिद अली,वैभव उपाध्याय,के के साहू,वसीम गद्दी,शमीम गद्दी,सदाक़त अली,नरेंद्र दिवाकर,सुभाष यादव,जहाँगीर,हिमांशु,शबाब चौधरी,रमन पटेल,सचिन,अश्वनी,शारिक,अख्तर,छोटू,चुन्ना मियाँ,मुन्ना प्रधान,अमन सैफ़ी,राशिद,बंटी, शानू,आदिल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें l

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights