राष्ट्र कल्याण की भावना के साथ गुधनी में हुआ यज्ञ

15BDN-51
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी में आर्य समाज मंदिर पर विजयादशमी का पर्व आज शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आचार्य संजीव रूप ने कहा कि दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। रावण बुराई का प्रतीक है और श्रीराम अच्छाई का प्रतीक। यह युद्ध राम और रावण का नहीं किंतु अच्छाई और बुराई का था। जिसमें अंत में अच्छाई की विजय हुई। हम सबको इस अवसर पर यह संकल्प लेना चाहिए चाहे जितने भी कष्ट उठाने पड़े पर व्यक्ति को सत्य का रास्ता नहीं छोड़ना चाहिए। आर्य संस्कारशाला के बच्चों ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी और सभी ने मिलकर राष्ट्र कल्याण की भावना के साथ यज्ञ किया। इस मौके पर प्रज्ञा आर्य, मुन्नी देवी, संतोष कुमारी, कुसुमलता, राकेश आर्य, अंजलि, भावना, कौशकी, धीरपाल, ईशा, प्रश्रय आर्य आदि मौजूद रहे। इधर कोतवाली परिसर में भी विजयदशमी का पर्व मनाया गया। यहां नगर पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय और सीओ बलदेव सिंह खनेड़ा समेत स्टाफ आदि ने कोतवाली के शस्त्रों की पूजा-अर्चना की। साथ ही एक-दूसरे बधाई दी। इस मौके पर कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा, एसआई सुनील कुमार सिंह, रामेंद्र सिंह, राजीव कुमार सिंह, यशपाल सिंह, लवकुमार, संजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, मोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights