सहसवान। कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी की तो तीन लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के पास से नाजायज़ तमंचे कारतूस और छुरे बरामद हुए। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों को जेल भेज दिया। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि गांव खैरपुर खैराती के पास ज्यारत के सामने आम के बाग में कुछ लोग मौजूद हैं। एसआई राजेन्द्र सिंह, कां0 प्रभात कुमार, सचिन ढाका और जयदेव मलिक की टीम ने बाग में छापा मारा तो आरोपितों ने जानलेवा हमले की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकडे गए लोगों ने अपने नाम अफजाल निवासी गांव मिर्जापुर थाना बिल्सी, आरिफ निवासी मुहल्ला मुहीउद्दीनपुर और बहारे आलम निवासी मुहल्ला शहबाजपुर थाना सहसवान बताए। पुलिस को आरोपितों के पास से दो नाजायज तमंचे 315 बोर, कारतूस और छुरा बरामद हुए। आरोपितों ने पुलिस को बताया कि 20 सितंबर को क्षेत्र के गांव अलेहदादपुर भूड में ग्रामीणों ने घेराबंदी की तो वह लोग टक्कर मारने के बाद प्रतिबंधित पशु मांस लदी कार छोड कर फरार हो गए थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को जेल भेज दिया। सहसवानः कोतवाली पुलिस के कां राम महेश और विपन कुमार ने नगर के मुहल्ला मुहीउद्दीनपुर निवासी हेमंत कुमार को चोरी के दो मोबाइल समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है।